Just 999 के लीडर के रुप मे नाम आने के बाद शिक्षक को देना पड़ा... - CG Sandesh

Just 999 के लीडर के रुप मे नाम आने के बाद शिक्षक को देना पड़ा स्पष्टीकरण

सरायपाली थाना अंतर्गत just 999 की शिकायत के बाद एक शिक्षक को सोशल मिडिया में स्पष्टीकरण जारी करना पड़ गया. बसना शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक श्री विवेकानंद दास ने बताया कि कुछ लोग मुझे फ़ोन करके Just 999 के लीडर के रुप में नाम सामने आने के बारें में कह रहे थे.

उन्होंने कहा कि मैं इस नेटवर्किंग से बिल्कुल अनभिज्ञ हूँ, कुछ शिक्षकों ने उन्हें इससे जुड़ने की सलाह जरुर दी थी लेकिन वे इस तरह के नेटवर्किंग कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेते है.  उन्होंने कहा कि अगर मेरा नाम आया है तो वह अन्य कोई दूसरा व्यक्ति हो सकता है जिसका नाम भी विवेकानंद दास हो. मैंने अपना कोई आई डी किसी को दिया है, ना ही मैंने कोई हस्ताक्षर किया है और ना ही कोई राशि दी है. यदि मेरे नाम से कोई भ्रम फैलाया जा रहा है तो उनसे दुर रहें.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें