नेशनल अवार्ड  से सम्मानित मल्लिका बेनर्जी ने किया सरायपाली थ... - CG Sandesh

नेशनल अवार्ड से सम्मानित मल्लिका बेनर्जी ने किया सरायपाली थाना का पदभार ग्रहण.

सरायपाली थाना प्रभारी के रूप में किसी महिला अधिकारी की नियुक्ति कई वर्षों बाद हुई है, रक्षित केंद्र महासमुन्द में पदस्थ रहीं मल्लिका बेनर्जी को पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला ने सरायपाली थाना का थाना प्रभारी बनाकर भेजा है.

कल बेनर्जी ने पूर्व में टी आई रहे प्रदीप मिंज से चार्ज लेकर पदग्रहण किया.  प्रदीप मिंज व अन्य स्टाफ द्वारा नवपदस्थ टी आई बेनर्जी का पुष्पहार से स्वागत किया तो वही प्रदीप मिंज को विदाई देते हुए कहा गया कि मिंज का कार्यकाल अच्छा रहा.

ज्ञातव्य हो कि इसके पूर्व सरायपाली में महिला पुलिस अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण पर आई दीपमाला कश्यप एसडीओ पी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.

ज्ञातव्य हो कि श्रीमती बेनर्जी इसके पूर्व सन 2011 से 2015 तक जशपुर जिले के पत्थलगांव , कुनकुरी व बागबहाल थाने में टी आई के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.  वही 2015 तक राजनांदगांव जिला के लालबाग थाना व उसके पश्चात कांकेर के कोड़ातराई थाने में पदस्थ थी.


नेशनल अवार्ड  से सम्मानित

श्रीमती बेनर्जी को मानव तस्करी के मामले में दिल्ली राज्य से सकुशल बच्चों को छत्तीसगढ़ राज्य वापस लाये जाने के उनके उत्कृष्ट व साहसपूर्ण कार्य के लिए झारखंड व छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उन्हें “नेशनल अवार्ड ” से सम्मानित किया जा चुका है.


मानव तस्कर ने महिला पुलिस को धमकाया

Chhattisgarh’s own ‘Mardani’ police officer who bust child trafficking rings in Delhi

APPLAUD HER WAR - Four ace woman cops, honoured on Friday, on how to push the envelope to battle trafficking

वहीं सरायपाली थाना के पूर्व टी आई प्रदीप मिंज का स्थानांतरण तुमगांव थाना हो गया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें