112 पुलिसकर्मियों के सामने ग्रामीणों ने की पिटाई, वीडियो वाय... - CG Sandesh

112 पुलिसकर्मियों के सामने ग्रामीणों ने की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा की जाएगी कार्यवाही.

क्षेत्र में अफवाह के चलते कल एक मानसिक रोगी की जान जाते-जाते बची. सोशल मीडिया में साल्हेतराई का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जहाँ ग्रामीण लोग एक पागल आदमी की बेदम पिटाई की और उसे मारते हुए गाली गलौच कर पुलिस के हवाले कर दिए.

जिस मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति को बच्चे की चोरी के आरोप में ग्रामीणों द्वारा पीटा जा रहा था. वह मानसिक रोगी किस बच्चे को ले जा रहा था.  इस बात की भी जानकारी किसी को नहीं है. केवल अफवाहों के चलते ही साल्हेतराई के ग्रामीणों ने एक निर्दोष को बेरहमी से इतना पिटा की उसके सिर से खून निकलने लगा.

ग्रामीणों के इसी अफवाह के चलते अब पुलिस को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही है, पुलिस ने बतया कि ग्रामीणों ने जिस व्यक्ति की पकड़कर पिटाई कर दी वह मानसिक रोगी था.

इतना ही नहीं इस अफवाह को ग्रामीणों ने सोशल मिडिया में भी वायरल करना शुरू कर दिया. जिससे आस-पास के लोग परेशान होने लगे. जो वीडियो वायरल किया जा रहा था उसमे उस मानसिक रोगी के साथ ग्रामीण पुलिस के सामने मारते हुए गाली गलौच करते नजर आ रहे थे. पुलिस ने बताया कि वीडियो में जो भी पुलिस के सामने गाली गलौच और मारपीट करते दिख रहें है उनपर कार्यवाही की जाएगी.

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में एक भी बच्चा चोरी होने की ख़बर सामने नहीं आई है, अफवाहों के चलते ग्रामीणों की मानसिकता ऐसी बन गई है कि वे किसी को भी बच्चा चोर समझने लगे है. जिससे किसी भी आम आदमी की जान को ख़तरा हो सकता है.

देखा जाए तो लोगो में अफवाह इतना ज्यादा फ़ैल चुका है की लोग बाहरी आदमियों को देखते ही बच्चा चोर समझ रहे है. कहीं पागल तो कहीं आम लोग को जो किसी काम से गाँव पहुँच रहे है उसे ही ग्रामीण बच्चा चोर समझ रहे है. जो की ग्रामीणों के लिए भी अन्य किसी गाँव में जाने पर ख़तरनाक साबित हो सकता है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें