घर में पोताई  करने की वजह से महिला से मारपीट - CG Sandesh

घर में पोताई करने की वजह से महिला से मारपीट

कोमाखान थाने के ग्राम खट्टी चौकी टुहलू की एक महिला ने घर में पोताई  करने की वजह से मारपीट किये जाने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है. महिला ने बताया है कि 28 अक्टूबर  को जब वह अपने घर के आंगन परछी में मिट्टी से छबाई कर रही तब अचानक उसके परिवार के रिश्ते में चाचा महेश राम पटेल, भाई नरेश पटेल और भाई टिकेश्वर पटेल तीनों एक साथ घर से निकले और उसे तेरा बाप का जगह है जिसे मिट्टी से पोताई कर रही हो कहकर गलौच और हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दिए. जिसपर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC   के तहत कार्यवाही की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें