शासकीय जमीन से कब्ज़ा हटाने मुख्यमंत्री के नाम शिकायत पत्र. - CG Sandesh

शासकीय जमीन से कब्ज़ा हटाने मुख्यमंत्री के नाम शिकायत पत्र.

सरायपाली नगर में उमेश सिंह द्वारा शासकीय जमीन से कब्ज़ा हटाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सरायपाली एसडीएम के माध्यम से की गई है.

17 अक्टूबर को उमेश द्वारा की गई शिकायत में उमेश ने बताया गया है कि वह जन्म से ही सरायपाली का निवासी है जहाँ कुछ अधिकारीयों और नेता की मिलीभगत से शासकीय जमीन खसरा नंबर 723 पर कब्ज़ा कर लिया गया है. इतना ही नहीं नगरपालिका के कर्मचारी द्वारा खसरा नंबर 723 पर स्थित कांजी हाउस को तोड़कर मकान बनाकर अपने नाम में स्थानांतरण करवा लिया गया है.

शिकायतकर्ता ने बताया है कि इसके अलावा उसी जमीन के रास्ते पर जिसमे नगरपालिका का नाली और नल कनेक्शन का निर्माण है वहां केजी कान्वेंट स्कूल ने शौचालय का निर्माण करवा दिया है. इसके साथ आरोप लगाया गया है कि इस स्कूल ने आबकारी विभाग के कार्यालय को तोड़कर बस स्टैंड बनवाया गया है.

जिसके चलते उमेश सिंह द्वारा एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री, कलेक्टर महासमुंद, एसडीएम सरायपाली, तहसीलदार सरायपाली और मुख्य नगरपालिका अधिकारी सरायपाली को ईमानदारी से निष्पक्ष जाँच कर खुलाशा के लिए कहा है.

ज्ञात हो कि 3 वर्ष पूर्व भी इसकी शिकायत उमेश सिंह के द्वारा की जा चुकी है जिस पर अब तक सही तरीके से कार्यवाही नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है.

कब्जे की जमीन पर निजी स्कूल, मापदंड भी अधूरे – दैनिक भास्कर डॉट कॉम

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें