फोकट का शराब और सिगरेट पीने आ गया कहकर फोड़ा सिर, पिता ने करव... - CG Sandesh

फोकट का शराब और सिगरेट पीने आ गया कहकर फोड़ा सिर, पिता ने करवाई FIR दर्ज.

बागबाहरा थाना में निर्मल ने अपने बेटे के साथ हुई मारपीट और गाली गलौच की शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायतकर्ता निर्मल के अनुसार 26 अक्टूबर को सुबह करीब साड़े नौ बजे उसके बेटे राजा निषाद ने उसे घर आकर बताया कि वो और  सुरज दीप कपडा खरिदने के लिए मार्केट जा रहे थे. जहाँ रास्ते में एक काम्पलेक्स के सामने जितेन्द्र, प्रमोद, आशिष गहीर एक साथ बैठ कर शराब और सिगरेट पी रहे थे तो वह भी उन लोगो के पास जाकर सिगरेट पीने गया तो उसे आशिष गहीर ने फोकट का शराब और सिगरेट पीने के लिये आ गया है बोलकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट की. इसके साथ ही आशिष गहीर ने अपने पास रखे अंग्रेजी शराब की शिशि से राजा के सिर को मारा जिससे उसके सिर में चोट आकर खुन बहने लगा. जिसके बाद निर्मल ने अपने बेटे राजा के साथ थाना जाकर आशिष गहीर के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाया. मामले में पुलिस ने आशिष गहीर के विरुद्ध 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबध किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें