सरायपाली नगर में दुकानदारों की प्रचार वाहने हुई जब्त
एसडीएम ने की बड़ी कार्यवाही । यातायात कर रहे थे
बाधित
सरायपाली :-- नगर में दीपावली व धनतेरस त्यौहार में भारी भीड़भाड़ व ग्रामीण क्षेत्रो से ग्रामीणजन काफी संख्या में खरीदी करने सरायपाली आते है. एक तो खरीददारों की भीड़ दूसरे नगर में दुकानदारों की 15-20 गाड़ियां प्रचार प्रसार करती रहती है एक तो जोर से माइक की आवाज से परेशानी होती है तो वही दूसरी तरफ यह प्रचार गाड़ियां नगर में धीरे-धीरे व रुक-रुक्कर चलने से पीछे बहुत गाड़ियों की लाइन लग जाने से यातायात बहुत प्रभावित हो रहा था.
खरीददारों व नागरिकों को इससे बहुत दिक्कतें हो रही थी व बार-बार यातायात भी प्रभावित हो रहा था. इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए. इस समस्या से निजात दिलाने एसडीएम श्री विनय कुमार लंगेह स्वयं फील्ड में उतरकर व नगर में घूमते हुए प्रचार कर रही गाड़ियों को जब्त करते हुवे थाना परिसर में खड़ी करा दी गई है. आमजन एस डी एम की इस कार्यवाही की सराहना की है.