सुबह 7 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, इन मार्गो पर किया जाएगा डायवर्ट.
सरायपाली शहर में सुबह दीपावली पर्व के दौरान सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक बड़ी गाड़ियों ट्रक, हाइवा, ट्रेलर आदि के प्रवेश वर्जित रहेंगे. इस बीच सिर्फ छोटे वाहनों की ही आवाजाही होगी.
दीपावली पर्व होने से शहर सरायपाली के मुख्य मार्ग पर अत्याधिक भीड़ होने की संभावना है. अत्याधिक भीड़ होने से मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित होने से दुर्घटना की प्रबल संभावना होती है शहर के मुख्यमार्ग खराब गड्ढे एवं जर्जर होने से आवागमन में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
24 अक्टूबर को जारी आदेश के बाद आगामी आदेश तक उड़ीसा की और से आने वाले भारी वाहनों को झिलमिला चौक से सारंगढ़ की ओर तथा सरसींवा से आने वाले भारी वाहनों को सगारपाली चौक से भँवरपुर की ओर मार्ग में अस्थाई परिवर्तन किया गया है. शहर के मुख्य मार्ग पर किसी भी स्थान पर यातायात बाधित न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाने थाना प्रभारियों को झिलमिला चौक, सगारपाली चौक पर पुलिस व्यवस्था करने निर्देश दिया गया है. यह आदेश प्रति दिन सुबह 07 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रभावशील रहेगा.
यह आदेश एसडीएम सरायपाली द्वारा जारी किया गया है जिसकी सूचना कलेक्टर महासमुन्द, पुलिस अधीक्षक के अलावा सरायपाली थाना, बसना थाना, भँवरपुर चौकी, बसना व सरायपाली के तहसीलदार व मुख्य नगरपालिका अधिकारियो को सुचना देकर आवश्यक कार्यवाही के लिए लिखा गया है.