महुआ शराब रखकर ग्राहकों को तलाश रही थी महिला, पुलिस ने की का... - CG Sandesh

महुआ शराब रखकर ग्राहकों को तलाश रही थी महिला, पुलिस ने की कार्यवाही.

बसना थाना क्षेत्र के बेलडीही पठार गाँव से फिर से अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आया है. इस गाँव में अवैध रूप से महुआ शराब बनाये जाने की ख़बर आते रहती है. वहीं 22 अक्टूबर को बसना पुलिस ने एक महिला को बेलडीही पठार गाँव से घर की परछी में महुआ शराब रखकर ग्राहकों को तलाश करते हुए पकड़ा है.  

बताया जा रहा है कि महिला अपने घर के परछी मे एक पीले रंग के 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में 4 लीटर देशी महुआ शराब रखकर ग्राहकों की तलाश कर रही थी. जहाँ पुलिस ने मुखबीर की सूचना पहुंचकर परछी में तलाशी ली तो अवैध 4 लीटर देशी महुआ अवैध शराब होना पाया गया.  मामले में पुलिस ने महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें