वन काष्ठागार से हो रही थी लकड़ी की चोरी, रंगे हाथो पकड़ाए 3 आर... - CG Sandesh

वन काष्ठागार से हो रही थी लकड़ी की चोरी, रंगे हाथो पकड़ाए 3 आरोपी.

मिली जानकारी के अनुसार वन काष्ठागार पिथौरा से दिनांक 18 अक्टूबर  को शाम 7.00 बजे  अशोक पिता गणेशराम चौहान, हरकेश रवि पिता डेसराम रवि एवं राकेश यादव उक्त तीनों व्यक्तियों ने वन काष्ठागार पिथौरा के सेक्टर 1 में सुरक्षित रखे सागौन लट्टा को उठाकर डिपो बाउन्ड्रीवाल पार कर नजदीकी खेत में रखे थे.

जिसे 19 अक्टूबर के रात्रि करीब 3 बजे 2 मोटर साईकिल पलसर में लादकर ले जा रहे थे,  जिसे वन काष्ठागार पिथौरा के सुरक्षा में लगे श्रमिकों द्वारा आहट महसूस होने पर रेंज हाथो उनके चोरी को पकड़ा गया.

चोरी की पूर्ण घटना पूछने पर आरोपियों ने बताया की 1 नग लट्टा को उनके कथन अनुसार उनके द्वारा बुलाये पिकप वाहन में लोडकर कही बाहर भेज दिया गया था एवं दूसरे लकड़ी के लट्टा को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए.

आरोपियों में से एक व्यक्ति राकेश यादव अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया. चोरी की गयी लट्टा का लगभग 10 हजार 500 रु. है. जिसकी सुचना थाना पिथौरा को देकर तीनो अपराधियों पर धारा 379-IPC पंजीबध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें