बहुत गाड़ी चलाने वाला हो गया बोलकर की गई मारपीट
सरायपाली थाना क्षेत्र के महलपारा सरायपाली से मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी को लेकर मामला दर्ज करवाया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार राजसिंह राजपूत को बहुत गाड़ी चलाने वाला हो गया बोलकर सरायपाली में उसी की मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा सिर्जल ब्यूटीपार्लर के पास गाली गलौच कर डराया धमाकाया और जान से मारने की धमकी दी गई. और राजसिंह राजपूत से अश्लील गाली गलौच कर हाथ पांव तोड़ने की भी धमकी देकर, हाथ थप्पड़ से तथा डंडा से मारपीट किया गया.
मारपीट के दौरान राजसिंह राजपूत के पिता और कुछ मोहल्लेवालों ने उसे छुड़ाया जिसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों बिजू , भगवान सिंह , संजू पर धारा 506-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 294-IPC के तहत अपराध पंजीबध किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें