अवैध रूप से पटाखे का परिवहन करते  पिकअप जब्त - CG Sandesh

अवैध रूप से पटाखे का परिवहन करते पिकअप जब्त

सारंगढ़ थाना अंतर्गत कनकबीरा चौकी अंतर्गत 15 अक्टूबर को रात 10 बजे  मानिकपुर एवं ग्राम बटाऊपाली के बीच सरायपाली रोड पर एक पिकअप वाहन से 50 कार्टून में करीब 2 लाख रुपये की अवैध रूप से फटाका बरामद किया है.

पुलिस ने बताया है कि आरोपी मनीराम निषाद पिता ज्ञान सिंह पथरापाली थाना सरायपाली का निवासी है. जो पीकअप वाहन क्रमांक CG 06 GC 5288 में सारंगढ से सरायपाली की ओर अवैध रूप से फटाखा परिवहन करते हुए पाया गया.    

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर ग्राम बटाऊपाली, मानिकपुर के बीच सारंगढ से सरायपाली रोड पर नाकाबंदी की गई इस वाहन क्रमांक CG 06 GC 5288 सारंगढ की ओर से पहुंचा जिसे रोकवा कर चेक करने पर वाहन के डाला में 50 बाक्स (कार्टुन) फटाखा भरा हुआ पाया गया. पुछताछ करने पर वाहन चालक मनीराम निषाद द्वारा नितेश अग्रवाल सरायपाली का फटाका होना बताया. जो पीकअप वाहन में अवैध रूप से वाहन में फटाका भर कर कर रहा था. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 286-IPC, 9B-LKS के तहत  पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें