पैकिन के राधाकांत तिवारी के इंडिका मे लगी आग - CG Sandesh

पैकिन के राधाकांत तिवारी के इंडिका मे लगी आग

आज 15 अक्टूबर को शाम 6 बजे पैकिन से सराईपाली जाते समय झिलमिला मे चलती गाड़ी मे अचानक आग लग गयी. इस दुर्घटना में बड़ी मुश्किल से ड्राइवर ने अपनी जान बचा कर गाड़ी से बहार निकलने में सक्षम हुआ.

वहीं इस सरायपाली नगरपालिका की एक बहोत बड़ी खामी देखने को मिली आग लग जाने के बाद उसे बुझाने वाली दमकल वाहन तकनीकी ख़राबी होने के कारण समय पर उपलब्ध नहीं हो पाई. बताया जा रहा है कि विगत 10 दिनों से गाड़ी में तकनीकी ख़राबी होने के कारण उसकी सर्विसिंग के लिए बहार भेजा गया है. इस एक दमकल वाहन के भरोषे पूरा बसना और सरायपाली निर्भर रहता है. लेकिन समय पर आपातकालीन सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण कार पूरी तरह से जल गया.    

हादसे में जली कार क्रमांक CG04 B 8853 के मालिक ग्राम पैकिन निवासी राधा कान्त तिवारी है. बताया गया कि कार में शार्ट शिर्कीट से होने से आग लगी हैं. अगर घटना के समय यह आपातकालीन सुविधा उपलब्ध होती तो इससे गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया जा सकता था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें