सोशल मिडिया में वायरल होने के बाद सुखदेव को मिला खोया हुआ 10... - CG Sandesh

सोशल मिडिया में वायरल होने के बाद सुखदेव को मिला खोया हुआ 10 हजार रूपया.

7 अक्टूबर को पैकिन  (सरायपाली) के बस स्टैंड (जय माता दी एजेंसी) में किसी अज्ञात ब्यक्ति का झोला छुट गया था. जिसकी सुचना सोशल मिडिया में देने पर उस खोये हुए थैला का वारिश मिल गया. मिली जानकारी के अनुसार यह झोला सुखदेव बारीक,  ग्राम - समोधरा,  थाना - सोहेला, जिला - बरगढ़, उड़ीसा था.

इस झोला में लगभग 10 हजार रुपये नगद, सोने की अंगूठी, चांदी का पायल, दवाइयाँ एवं अन्य सामान था, थैले को देखकर ऐसा महसूस हो रहा था कि कोई गरीब व्यक्ति अपने किसी परिजन के ईलाज के लिए अस्पताल जा रहा था और अस्पताल के खर्चे के लिए कहीं से व्यवस्था करके कुछ नगदी व अपने घर में मौजूद कुछ गहने अपने साथ रखा था. अपना सामान वापस पाने की खुशी सुखदेव के चहरे पर दिख रही थी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें