12 हाथियों के दल ने किया शेरों पर हमला ! हैण्ड पम्प को भी उख... - CG Sandesh

12 हाथियों के दल ने किया शेरों पर हमला ! हैण्ड पम्प को भी उखाड़ फेका.

सरायपाली और सारंगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र गोमर्डा अभ्यारण्य के आसपास दहशत मचाने और कई एकड़ फसलों को तबाह करने के बाद 12 हाथीयों का दल कल रात बसना के वन परिक्षेत्र सलखण्ड के अंतर्गत बूटीपाली से 2 किलो मीटर आगे मुड़ीघाटी के पास स्थित एक देव स्थल पर 2 शेरों से मुकाबला हो गया.

आस-पास के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कल रात लगभग 8 बजे 12 हाथियों का दल साजापाली मार्ग के आगे बुटीपाली मुड़ीघाट के पास एक देवस्थल जहां ग्रामीणों द्वारा पूजा पाठ किया जाता है वहां जंगलों के बीच मुख्यमार्ग पर एक मंदिर नुमा जगह के बाहर 2 शेरों का मूर्ति बनाया गया है. रात में हाथियों के दल ने इसे असली शेरों की मूर्ति समझकर मूर्ति पर हमला कर दिया और पटक पटक कर तोड़ डाला.

इतना ही नही गुस्साए हाथियों के दल ने गांव के हैण्ड पम्प को भी उखाड़ कर फेंक दिया और जँगलो की  तरफ भाग गए. बताया गया कि हाथीयों का दल प्रति दिन के हिसाब से 10 एकड़ फसल को बर्बाद किया जा रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें