ट्रैक्टर की ठोकर से 2 लोग गम्भीर - CG Sandesh

ट्रैक्टर की ठोकर से 2 लोग गम्भीर

जिले में लगातार गंभीर दुर्घटना घटने की ख़बर मिल रही है, आज सुबह हादसे में एक युवक की जान जाने के बाद बसना थाना से 12 किलोमीटर की दुरी पर स्थित बरोली के आगे ग्राम आमापाली चौक के पास फिर एक सड़क हादसा हो गया. जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह हादसा करीब 1 बजकर 30 मिनट का बताया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार लाल कलर का आयशर ट्रेक्टर क्रमांक एक मोटर सायकल वाहन सुपर स्प्लेंडर में सवार 2 लोगो को ठोकर मारकर फरार हो गया. जिसके इसकी सुचना डायल 112 को डी गई. मौके पर आरक्षक उमेश साहू और चालक अस्वनी बंजारा द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घायलों को बसना सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुँचाया.

बताया गया कि इस बड़ी दुर्घटना में मोटर सायकल सवार राजकुमार साव पिता दीनबंधु साव उम्र 36 साल ग्राम केसरीपुर थाना साँकरा जिसका दाहिना पैर व हाथ टूट गया और नूतन साव पिता दुलामनी साव उम्र 30 वर्ष ग्राम कटंगपाली थाना पाइकमाल ओडिशा का जबड़ा फट गया व दाहिने पैर भी टूट गया.

इस घटना मोटर सायकल ट्रैक्टर के नीचे फंस गया था, ऐसा बताया जा रहा था की ठोकर लगने के बाद ट्रैक्टर द्वारा मोटर सायकल वाहन को रौंदते हुए आगे बढ़ गया था इस घटना में मोटर सायकल पूरी तरह क्षतिग्रस्त है.

वही इस पूरे मामले में थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि 2 लोग घायल है अस्प्ताल में इलाज चल रहा है, ट्रैक्टर को जपत किया जाएगा वाहन चालक से फरार है. मोके पर 112 को भेजा गया था, ट्रैक्टर अभी घटना स्थल पर ही है जप्त कर चालक के ऊपर पीड़ितों द्वारा शिकायत मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें