दो सड़क दुर्घटना में एक की मौत. - CG Sandesh

दो सड़क दुर्घटना में एक की मौत.

जिले में लगातार हो रही दुर्घटना के बावजूद लोग वाहन चलाने में सावधानी बरतने का नाम नहीं ले रहें है. लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के ख़िलाफ कार्रवाई के आभाव में लगातार दुर्घटनाए हो रही है.

अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

बसना थाना से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 11:30 के लगभग बसना जयदेव सतपथी कॉलेज मोड़ इंडियन ऑयल ऑटो केयर पेट्रोल पंप बिटांगीपाली बसना के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल से सरायपाली की ओर जा रहे खिरोद्र कुमार यादव पिता सतीश यादव उम्र 26 वर्ष ग्राम खेमड़ा को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी.

इस दुर्घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत होने की खबर है दुर्घटना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया.

बसना थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर अज्ञात वाहन चालक के ख़िलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.

 11 वर्षीय बच्चे को ठोकर मारकर चालक फ़रार.

वहीँ आज दोपहर 12 बजे के आस-पास बागबाहरा के झलप चौक में एक स्कूली बच्चे को कार ने ठोकर मार दी और ठोकर मारकर कार चालक मौके से भागने में सफल हो गया. दुर्घटना के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया फिलहाल बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है. स्कूली बच्चे का नाम जसवंत पिता परमेश्वर 11 वर्ष सरकड़ा निवासी है जो कि बागबाहरा के हॉस्टल में रहता है.

जानकारी के अनुसार कार का नंबर पूरी तरह से स्पष्ट नही हो पाया है, बताया जा रहा है कि स्विफ्ट सफेद रंग की कार जो बागबहरा से महासमुंद की ओर जा रही थी उसी ने बच्चे को ठोकर मार दी और मौके से फ़रार हो गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें