पूरे लगन के साथ वार्ड की जन समस्याओं का करूंगी निराकरण - रूब... - CG Sandesh

पूरे लगन के साथ वार्ड की जन समस्याओं का करूंगी निराकरण - रूबी सिंह ठाकुर

नगरी निकाय चुनाव जैसे-जैसे निकट आ रहे हैं वैसे-वैसे चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं, वार्ड क्रमांक 4 सराईपाली महात्मा गांधी नगर से समाजसेवी एवं मानवाधिकार निगरानी समिति की जिला सचिव रूबी सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी से पार्षद पद का चुनाव लड़ने हेतु आवेदन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमृत लाल पटेल को दिया. जहाँ उनके साथ में नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह रैना भी उपस्थित रहे.

रूबी सिंह ठाकुर समाज सेवा के लिए कई बड़े पुरस्कार पा चुकी है और वार्ड क्रमांक 4 महात्मा गांधी नगर सराईपाली इस बार सामान्य महिला सीट होने के कारण रूबी सिंह ठाकुर की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है.

इसके अलावा कुमारी रूबी सिंह ठाकुर वृद्ध जन सेवा, गौ सेवा, लावारिस बच्चों का संरक्षण आदि जैसे समाज सेवा के कार्यों में लगातार सक्रिय रही हैं और लगातार अपने वार्ड की समस्याएं सड़क, बिजली पानी और हाईटेंशन तार की परेशानियों को उठाती रही है.

रूबी सिंह ठाकुर विगत विधानसभा चुनाव में सक्रिय महिला कार्यकर्ता के रूप में विधायक प्रत्याशी किस्मत लाल नंद के लिए वार्डों में जाकर कांग्रेस पार्टी और प्रत्याशी का प्रचार भी किया है.

रूबी सिंह ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अगर मुझे चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान करती है तो वार्ड क्रमांक 4 से चुनाव जीतकर कांग्रेस पार्टी को समर्पित करूंगी और पूरे लगन के साथ वार्ड की जन समस्याओं के निराकरण का पूरा प्रयास करूंगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें