1 की मौत 6 घायल, विधुत विभाग का नवरंगपुर में चल रहा था कार्य - CG Sandesh

1 की मौत 6 घायल, विधुत विभाग का नवरंगपुर में चल रहा था कार्य

आज सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम नवरंगपुर में विधुत पोल के खम्बे पर केबल लगाने का कार्य किया जा रहा था. इस कार्य को करते समय 7 मजदुर विधुत प्रवाह की चपेट में आ गए जिसमे एक मजदुर की मौत हो गई.

थाना प्रभारी प्रदीप मिंज से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर ग्राम नवरंगपुर में विधुत वायर बिछाने का कार्य हो रहा था.  वायर बिछाने के दौरान खम्बे में चड़ा एक मजदुर ऊपर प्रवाहित हो रही 11 केबी के हाई टेंसन तार की चपेट में आ गया जिसके चलते नीचे काम कर रहे अन्य 6 मजदुर भी उसकी चपेट में आ गए और सभी घायल हो गए.

जिसके बाद इसकी सुचना 112 को दिए जाने के पश्चात् 112 द्वारा घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया. जहाँ इलाज के दौरान एक 22 वर्षीय नाम लोविन कुंजाम पिता शेषनाग कुंजाम थाना दुबली जिला धमतरी की मौत हो गई जिसके मामले को विवेचना में लेकर जांच किया जा रहा है.

वहीं सोशल मिडिया में ठेकेदार द्वारा नाबालिक से काम करवाने की बात कही जा रही थी जिसे नकारते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि घायल हुए मजदुर में सबसे कम उम्र का मजदुर 19 वर्ष का है. बाकि के 6 मजदुरों की हालत अभी ठीक बताई जा रही है.  

थाना प्रभारी में बताया कि घटना के बाद बिजली विभाग के  सुपर वायजर को  थाना में बुलाकर जानकारी लिया जा रहा है.

वहीँ बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों को घटना के जानकारी मिलते ही जांच की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा की कमी के चलते इस प्रकार की घटना सामने आई है. और ठेकेदारों द्वारा बिना सुरक्षा ही मजदूरों से काम करवाया जाता है. 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें