सरपंच ने लगाया सचिव और रोजगार सहायक के ऊपर गबन का आरोप  - CG Sandesh

सरपंच ने लगाया सचिव और रोजगार सहायक के ऊपर गबन का आरोप

अक्सर गांवो में सरपंच सचिव पर ग्रामीणों द्वारा भ्रष्टाचार और ग़बन का आरोप लगता ही रहता है. लेकिन सरायपाली के एक ग्रांम पँचायत का अलग ही मामला सामने आया है. इस गाँव में ग्रामीणों के साथ सरपंच भी मिलकर सचिव और रोजगार साहयक के ख़िलाफ भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत दर्ज करवाया है. जानकारी के अनुसार यह शिकायत सरायपाली एसडीएम से 20 सितम्बर को की गई है.

मामला ग्राम पंचायत पंडरीपानी का है जहाँ सरपंच ने ग्रामीणों के साथ मिलकर सचिव और रोजगार सहायक के ऊपर कई जनकल्याण कारी योजनाओ में भारी भ्रष्टाचार औऱ अनिमियता का आरोप लगाया है.

आवेदन में बताया गया है कि राजीव गांधी सेवा भवन के नाम से 12 लाख राशि स्वीकृत हुआ है जिसका राशि आहरण कर तो लिया गया लेकिन भवन अब तक अधूरा है. ऐसे ही मुक्ति धाम का राशि भी आहरण कर लिया गया है, पीडीएस भवन कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया है. इसके साथ ही सचिव और रोजगार सहायक पर 14 वे वित्त के राशि मे भी गबन का आरोप लगाया गया है.

शिकायत में बताया गया है कि किसी भी प्रकार का संतोष प्रद जानकारी सचिव और रोजगार साहयक द्वारा पंचायत के पदाधिकारियों को नही दिया जा रहा है. जिसके लिए निष्पक्ष जाँच कर उचित कार्यवाही होनी चाहिए.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें