जानकी आदित्य को कांग्रेस से टिकट दिलाने हेतु राजस्व एवं मत्स... - CG Sandesh

जानकी आदित्य को कांग्रेस से टिकट दिलाने हेतु राजस्व एवं मत्स्य पालन मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन.

छत्तीसगढ़ प्रदेश के मछुआरों का आवश्यक बैठक मछुआ नीति मैं बदलाव एवं संशोधन के साथ-साथ सुझाव हेतु एवं होने वाले नगर निकाय के चुनाव से संबंधित विचार-विमर्श हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश के मछुआरों के साथ-साथ मछुआ कांग्रेस का आवश्यक बैठक राजीव भवन रायपुर में माननीय रविंद्र चौबे जी मंत्री राजस्व एवं मत्स्य पालन मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. एवं मछुरा समाज छत्तीसगढ़ का इकलौता गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद जी के अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मछुआ कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष एम.आर. निषाद जी छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुआ कांग्रेस के विधिक सलाहकार एवं सचिव तथा मछुआरा कहरा कहार समाज के प्रदेश अध्यक्ष आर.एन .आदित्य अधिवक्ता सराईपाली की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

उक्त बैठक में विशेष रूप से मछुआ निधि पर बदलाव कैसे किया जाए एवं सुधार कैसे लाया जाए इस संबंध में विशेष चर्चा किया गया साथ ही साथ मछुआ कांग्रेस की ओर से नगर निकाय मैं अपना-अपना दावेदारी करने हेतु ज्ञापन माननीय मंत्री महोदय एवं विधायक महोदय को सौंपा गया.

सराईपाली नगर पालिका परिषद से आर.एन. आदित्य अधिवक्ता सराईपाली ने अपने धर्मपत्नी श्रीमती जानकी आदित्य को कांग्रेस से टिकट दिलाने हेतु ज्ञापन सौंपा साथ ही साथ चौबे जी को अस्वस्थ भी किया कि नगर पालिका परिषद सराईपाली में आज विगत 10 साल से भाजपा शासन कर रही है इस बार बदलाव की बयार जनता चाह रही है ऐसी स्थिति में यदि जानकी आदित्य को कांग्रेस से प्रत्याशी बनाया जाता है तो निश्चित रूप से सराईपाली नगर पालिका परिषद में कांग्रेस को विजय पताका फहराने से कोई नहीं रोक सकता.

मंत्री जी ने आश्वासन देते हुए कहा कि निश्चित रूप से नगर पालिका परिषद सराईपाली से जानकारी मंगाने के बाद हम प्रयास करेंगे कि नगर पालिका परिषद सराईपाली में मछुआरों की ओर से उपयुक्त प्रत्याशी को टिकट देने का प्रयास करेंगे.

इस अवसर पर वीरेंद्र कोसरिया दिलीप फूटान अधिवक्ता मोहन निषाद उपस्थित रहे इस बैठक में मुख्य रूप से मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष चयन किए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें