25 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

25 लीटर महुआ शराब जप्त.

सराईपाली पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर ग्राम रिसेकेला में दो व्यक्तियों से अवैध महुआ शराब जप्त किया है.

सहायक उप निरीक्षक नीलाम्बर सिंह नेताम ने बताया कि मुखबिर सूचना मिला कि दो व्यक्ति काले रंग के मोटर सायकल से ग्राम रिसेकेला महुआ शराब लेने गये हैं, सूचना पर पुलिस ने ग्राम रिसेकेला एवं कोसमपाली जाने के तिराहा के पास में आने का इंतजार किया तभी दो व्यक्ति अपने मोटर सायकल में आते हुए दिखाई दिया जिसे रोका गया तो वह पुलिस को देखकर मोटर सायकल सहित खेत में घूसा दिया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया.

पुलिस ने दोनों आरोपियों का नाम खगेश्वर चौहान एवं त्रिपति दास मानिकपुरी बताया है, आरोपी खगेश्वर चौहान अपने मोटर सायकल को स्वयं चला रहा था तथा बीच में शराब को रखकर आरोपी त्रिपति बैठा था.

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपीगण के कब्जे से एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर सफेद पालिथीन में भरा हुआ 25 लीटर हाथ भट्ठी का महुआ शराब किमति करीबन 2500 रूपये का मिला। उक्त शराब को बरामद कर काले रंग का मो0सा0 होण्डा ट्वीस्टर CG04DX4998 पुराना किमती 25000रू.जुमला को भी जप्त किया गया.

मामले में आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें