ट्रेक्टर के चक्का में हवा भरते समय टायर फटने से युवक की मौत - CG Sandesh

ट्रेक्टर के चक्का में हवा भरते समय टायर फटने से युवक की मौत

सरायपाली. नगर के झिलमिला स्थित बजरंग ट्रेक्टर शो-रूम में काम कर रहे एक कर्मचारी की ट्रेक्टर के बड़े चक्का में हवा भरते समय टायर फटने से मौत हो गई. वह पुराने टायर को बदल कर नया टायर लगा कर हवा भर रहा था, तभी एकाएक टायर फट गया. उपचार के लिए उसे अस्पताल लिया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना अपरान्ह 4 बजे की बताई जा रही है. पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है.

थाना से मिली जानकारी अनुसार खिलेश्वर बिशी पिता केशबो बिशी उम्र 23 वर्ष बेदनपाली ओडिशा विगत तीन चार वर्षों से सरायपाली झिलमिला स्थित बजरंग ट्रेक्टर में काम करता था. प्रतिदिन की तरह आज भी ट्रेक्टर में टायर बदल रहा था और नए टायर लगाने के बाद उसके ऊपर चढ़कर उसमें हवा भर रहा था, तभी टायर फट गया.

प्रेशर अधिक होने के कारण वह 10 से 12 फीट ऊपर उछल गया, जहाँ से नीचे गिरने पर उसके सिर व पैर में चोर्टें आइं. उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल लिया गया एवं वहाँ से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए. जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है. घटना की जाँच उपरांत उचित कार्यवाही करने की बात उनके द्वारा कही गई है. शहर में इस तरह का यहा पहला मामला सामने आया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें