चैदहवें वित्त की राशि का दुरूपयोग, कलेक्टर से शिकायत
सरायपाली. सागरपाली के ग्रामीणों ने कलेक्टर को जनदर्शन में शिकायत किया है कि सरपंच एवं सचिव द्वारा चैदहवें वित्त की राशि का फर्जी प्रस्ताव कर कागजों में ही कार्य करवाया गया है. ग्रामीण बिनेत नायक, चंद्रकुमार आदि ग्रामीणों ने लिखित शिकायत में उल्लेख किया है कि सागरपाली के सरपंच फुलबाई बरिहा, सचिव ललित पटेल द्वारा मिलकर जनकल्याणकारी योजना के लिए शासन द्वारा दिए जाने वाले चैदहवें वित्त की राशि का 1 अपै्रल 2015 से 18 अगस्त 2019 के मध्य फर्जी प्रस्ताव कर कागजों में कार्य दिखाकर राशि आहरण कर लिए हैं.
उन्होने शिकायत पत्र में राशि का दुरूपयोग करने का भी आरोप लगाया है और उनके द्वारा विगत 2015 से 2018 तक पंचायत को जारी राशि एवं करवाए गए कार्य का निष्पक्ष जांच करवाए जाने की मांग की गई है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें