शौचालय निर्माण की राशि दिलवाने ग्रामीणों ने एसडीएम से की मां... - CG Sandesh

शौचालय निर्माण की राशि दिलवाने ग्रामीणों ने एसडीएम से की मांग

सरायपाली. ग्राम बोडेसरा के दर्जनों ग्रामीणों ने आज एसडीएम सरायपाली को शौचालय निर्माण कार्य के भुगतान सरपंच द्वारा नहीं किए जाने की शिकायत की है. ग्रामीण परेदसी, विमला, राधिका, सनवारी, नीलाबाई, गंगामोती, प्रेमशीला, पीलाबाई, गुरूवारी, नानबाई, सेतबाई, गुरूवारी, घसनीन, मकुंदी, साधुराम, उपेन्द्र, रामनिधी, दुलारसिंह, राधेश्याम, सुमित्र बाई, प्रेमो दास आदि आज शौचालय निर्माण के बाद भी राशि न मिलने पर एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पास पहुंचे. उन्होने एसडीएम को आवेदन देकर मांग किया है कि सरपंच द्वारा ओडीएफ घोषित होने के कई साल बाद भी शौचालय की राशि अब तक हितग्राहियों को नहीं दिया गया है.

हितग्राहियों ने बताया कि उनके द्वारा उधार में समान लाकर शौचालय का निर्माण पूर्ण किया गया है. लेकिन सरपंच द्वारा राशि नहीं दिए जाने से उधार का ब्याज बढ़ते जा रहा है. शुरूवाती तौर पर हितग्राहियों को शौचालय बनाए जाने के लिए दबाव बनाया गया और उन्हें आश्वासन दिया गया कि निर्माण उपरांत शौचालय निर्माण की राशि पंचायत द्वारा दिया जाएगा. लेकिन आश्वासन देने के बाद भी उनके द्वारा राशि नहीं दिए जाने से ग्रामीणजनों ने राशि दिलवाने की मांग अनुविभागीय अधिकारी से की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें