KBC के तर्ज पर कौन बनेगा हजारपति कार्यक्रम के प्रायोजक नीलेन... - CG Sandesh

KBC के तर्ज पर कौन बनेगा हजारपति कार्यक्रम के प्रायोजक नीलेन्द्र आटो केयर लंबर थे

सरायपाली  दुर्गा उच्च. माध्य. विद्या. लम्बर में दिनांक 23.09.2019 को राष्ट्रीय सेवा योजना के अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि डॉ. पी साहू सहायक प्राध्यापक फूलझर महाविद्यालय सराईपाली ,अध्यक्षता श्री जी एस तोमर अध्यक्ष दुर्गा शिक्षण एवं सेवा समिति लम्बर, विशिष्ट अतिथि श्री आर आर पटेल कोषाध्यक्ष दुर्गा शिक्षण एवं सेवा समिति लम्बर ,श्री आर.के. सोनी व्याख्याता शा.आदर्श विद्यालय बसना,एवंश्री चेतन तांडी भूतपूर्व स्वयं सेवक थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पी .साहू ने संबोधित करते हुए सभी छात्र,छात्राओं को रा.से.यो.में अभिमुखीकरण का महत्व को बताया।

आज के इस कार्यक्रम में आर. के सोनी (कार्यक्रम अधिकारी रा.से.यो. बसना) ने अपने उद्बोधन में दैनिक गतिविधियों से लेकर सात दिवसीय शिविरों के बारे   में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।।कार्यक्रम को श्री जी.एस .तोमर एवं श्री आर.आर. पटेल ने भी संबोधित किये। प्रथम सेशन के का्र्यक्रम का संचालन श्री रणजीत पटेल कार्यक्रम अधिकारी ,दुर्गा उच्च.माध्य.विद्यालय लंबर ने किया ,एवं प्राचार्य दुर्गा उच्च.माध्य.विद्यालय ,लंबर ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों कोअपना अमुल्य समय प्रदान करने के लिए आभार ब्यक्त किया।

अभिमुखीकरण कार्यक्रम के

द्वितीय सेशन में कौन बनेगा करोड़पति के तर्ज पर कौन बनेगा हजार पति   का आयोजन किया गया ।।जिसमें KBC के नियमों को ताक में रखते हुए सवाल हल करने दिया गया ,सही जवाब देने वाले प्रथ तीन प्रतिभागीयों का साक्षात्कर लेकर एक प्रतिभागी को हाट सीट पर बिठाया गया ।

जिसमें प्रथम प्रतिभागी कु.ज्योति साहु ने 100रु. जीते एवं दि्तीय प्रतिभागी के रुप में कु. कविता पटेल ने धैर्य के साथ ,एवं लाईफ लाईन का उपयोग करते हुए   सभी प्रश्नों का सही सही जवाब दिये।और कौन बनेगा हजारपति का इस सीजन का की पहली हजारपति बनी।

कौन बनेगा हजारपति कार्यक्रम में बिग बी के रोल में अमित चौरसिया ने बहुत ही सुंदर ढंग से होस्ट का कार्य किया।एवं तकनीकी सहायक श्री चंद्रकांत चौरसिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

एक्सपर्ट के रूप में विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षक श्री उस्ताद अली,श्री शिवप्रसाद पटेल, श्री पद्मलोचन पटेल,श्री रामकुमार मैत्री, उपस्थित थे ,।कार्यक्रम में श्री जी पी पटेल प्राचार्य दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्री आर के पटेल कार्यक्रम अधिकारी NSS एवं दुर्गा हायर सेकेंडरी विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।कौन बनेगा हजार पति का प्रायोजक नीलेन्द्र आटो केयर ,लंबर थे ।






भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें