सराईपाली के वार्ड क्रमांक 8 में लगाये गए ओपन जिम उपकरण.
सराईपाली के वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद हरदीप सिंह रैना प्रयास से वार्ड क्रमांक 8 लाल बहादुर शास्त्री नगर में दो जगहों पर ओपन जिम उपकरण लगाए गए हैं. प्राथमिक शाला लाल बहादुर शास्त्री नगर के प्रांगण में ओपन जिम लगाए जाने से जहां वार्ड वासियों के साथ-साथ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों में भी उत्साह देखा जा रहा है, सभी उम्र के बूढ़े-बच्चे माताएं बहने और युवा वर्ग के नौजवान व्यायाम के लिए प्राथमिक शाला परिसर में सुबह और शाम पहुंचने लगे हैं और व्यामशाला लगाए जाने को लेकर पार्षद रैना की सराहना कर रहे हैं.
वहीं दूसरी ओर वार्ड क्रमांक 8 मेन रोड टाउन हॉल के सामने भी ओपन जिम के उपकरण स्थापित किए गए हैं जहां पर सभी वर्ग के लोगों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग के लोग भी व्यायाम के लिए पहुंच रहे हैं.
पार्षद हरदीप सिंह रैना ने बताया की वर्तमान दौड़ भाग की जिंदगी में इंसान का स्वस्थ रहना अति आवश्यक है और स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना जरूरी है, वार्ड में जो व्याम के लिए उपकरण लगाए गए हैं उससे वार्ड वासियों को व्यायाम करने में सहूलियत होगी ओर वार्ड वासी स्वस्थ एवं निरोग रहेंगे इसी सोच के साथ ये व्याम उपकरण स्थापित किये गए हैं.