भारतीय फिल्म में भी काम कर चुकी महिला शूटर से प्रतियोगीता दौ... - CG Sandesh

भारतीय फिल्म में भी काम कर चुकी महिला शूटर से प्रतियोगीता दौरान मिले वीरेंद्र सिंह ठाकुर

सराईपाली क्षेत्र के नामी शूटर वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने अहमदाबाद शूटिंग प्रतियोगीता में 600 मे 555 अंक प्राप्त किये. इस प्रतियोगीता के दौरान वहां एक महिला शूटर भी थी जो भारतीय फिल्म में भी काम कर चुकी है हालाकि इस बात की जानकारी वीरेंद्र सिंह ठाकुर को नहीं थी.  

वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगीता के दौरान एक महिला शूटर द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा मॉनिटर उन्हें काफी आकर्षित किया जिस पर उत्सुकता वश उन्होंने उस शूटर से और उनकी माता श्री से मॉनिटर के विषय में जानने के लिये बात किया और मैच खेल कर छत्तीसगढ़ वापस आ गए.

वापस आकर उन्हें इंस्टाग्राम में सलमान खान द्वारा उस शूटर के लिये बधाई संदेश देखकर पता चला की वह महिला शूटर भारतीय फिल्म जगत की मशहूर अदाकारा दैजी शाह है जिन्होने जय हो फिल्म में सलमान खान के साथ काम किया था.

उन्होंने कहा कि इस खेल ने मुझे देश और विदेश के नामी लोगो से मिलने उनसे बात करने का एक अवसर दिया है यह निश्चित ही यह गर्व की बात है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें