सचिव संघ ने खोला जनपद सीईओ के खिलाफ मोर्चा, कहा कोई भी काम क... - CG Sandesh

सचिव संघ ने खोला जनपद सीईओ के खिलाफ मोर्चा, कहा कोई भी काम करेगा तो लगेगा 1 हजार का जुर्माना.

मिली जानकारी के अनुसार महासमुन्द जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत सचिव संघ का एक मैसेज वायरल हो रहा है, वायरल खबर में नाराज सचिव संघ ने कहा है कि जब तक जनपद सीईओ आरके वर्मा को रिलीफ नही किया जाता तब तक कोई भी कार्य नही करेगा.

इसके साथ ही सचिवों को सूचित किया गया है कि कल 21 सितम्बर से काम बंद करना है. इसके साथ ही कहा गया है कि सोमवार को सभी सचिवों को जनपद में उपस्थित होना है, और साथ ही कोई साथी काम करते पाये गये तो संगठनात्मक कार्यवाही की जाएगी और साथ में 1000 रू दण्ड देना पड़ेगा एवं संघ का निणर्य सर्वमान्य होगा.

इस बात की पुष्टि बसना सरपंच संघ के अध्यक्ष से संजय भोई ने की है. और लोहड़ीपुर के सचिव ने बताया कि इस बारें में चर्चा जारी है. जल्द ही सबको सूचित किया जाएगा.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें