ब्रम्हकुमारियों द्वारा 20 गाँवों में कराया गया किसान सम्मेलन - CG Sandesh

ब्रम्हकुमारियों द्वारा 20 गाँवों में कराया गया किसान सम्मेलन

सरायपाली. ब्रम्हकुमारी के ग्राम विकास प्रभाग द्वारा छत्तीसगढ़ किसान सशक्तिकरण अभियान के तहत शाश्वत यौगिक खेती पर आधारित किसान सेवा रथ के द्वारा 20 गांवो में किसान सम्मेलन का आयोजन कियाग या. गुजरात के हसाणा से आई नीता बहन ने रासायनिक खेती के दुष्परिणाव व यौगिक खेती विषय पर लोगों को जानकारी दिए. उन्होने बताया कि जैविक खेती से भू सशक्तिकरण तो होगा ही फसल का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा.

रायपुर से आई ब्रम्हकुमारी भावना बहन ने कहा जिस प्रकार ईश्वर जीवनदाता है उसी प्रकार किसान अन्नदाता है. यौगिक खेती का उत्पादित अन्न से समाज को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने में सहयोगी सिद्ध हो सकता है. सेवा केन्द्र प्रभारी अहिल्या दीदी ने कहा कि अच्छे विचारों से उत्पन्न किया हुआ अन्न खाने से परिवार में भी सुख, शांति एवं समृद्धि आएगी. मेहसाणा के ब्रम्हकुमारी मित्तल बहन ने कहा कि एक देशी गाय से 20 एकड़ की खेती की जा सकती है. गाय से गोबर, घी, दुध, दही और गो मूत्र पांच अमृत तुल्य पदार्थ प्राप्त होता है, जो निश्चित अनुपात में मिलाने से भूमि को भी पोषक तत्व मिलता है. इनके प्रयोग से अच्छी पैदावार व आमदनी ली जा सकती है.

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक

किस्मतलाल नंद ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जैविक यौगिक खेती की आवश्यकता है. यह खेती स्वस्थ जीवनशैली में कारगर सिद्ध होगी. इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमृत पटेल भी उपस्थित थे.

कार्यक्रम का संचालन ब्रम्हकुमारी भावना बहन ने किया. ब्रम्हकुमार लोकेश के द्वारा प्रेरणादायक गीत सुनाया गया. कार्यक्रम में शहर एवं गांव के अनेक गणमान्य नागरिकों व किसानों ने भाग लिया. संपूर्ण कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में संस्था के कार्यकर्ता भाई,  बहनों का विशेष सहयोग रहा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें