बस्तर में भाजयुमो का सदस्यता अभियान, एक हजार से अधिक युवाओं ... - CG Sandesh

बस्तर में भाजयुमो का सदस्यता अभियान, एक हजार से अधिक युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

जगदलपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के 'ज्वाइन भाजयुमो' अभियान के तहत जगदलपुर के आड़ावाल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में बस्तर जिले के 13 मंडलों के एक हजार से अधिक युवाओं ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का नेतृत्व बस्तर जिला भाजयुमो अध्यक्ष अभिलाष यादव ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति मानती है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व, सेवा और जनहित के कार्यों से जोड़कर विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा रहा है। उन्होंने नवसदस्यों से संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन युवाओं को शहीद गेंद सिंह, वीर गुंडाधुर, चंद्रशेखर आजाद, स्वामी विवेकानंद और शहीद भगत सिंह जैसे राष्ट्रभक्तों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने कहा कि युवा शक्ति देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि बस्तर में हजारों युवाओं का भाजयुमो से जुड़ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा पर युवाओं के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने नवसदस्यों से समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा और उसके विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें