राजनांदगांव : ब्याज पर दी रकम के बदले फर्जी तरीके से जमीन हड... - CG Sandesh

राजनांदगांव : ब्याज पर दी रकम के बदले फर्जी तरीके से जमीन हड़पने का आरोप, कोठारी बंधु गिरफ्तार

राजनांदगांव : ब्याज पर रकम देने के नाम पर गिरवी रखी गई जमीन को कथित रूप से फर्जी तरीके से अपने नाम कराने और पीड़ित को धमकाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निर्मलचंद कोठारी और नलिन कोठारी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पार्टीकला निवासी रोहित कुमार साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2021 में उनके पिता आनंद राम साहू ने आर्थिक जरूरत के चलते करीब 40 डिसमिल जमीन निर्मल कोठारी के पास गिरवी रखकर ₹5,11,000 उधार लिए थे। इस दौरान सुरक्षा के नाम पर ब्लैंक चेक और कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए।

शिकायत में आरोप है कि बाद में आरोपियों ने इन्हीं दस्तावेजों का दुरुपयोग कर जमीन अपने नाम रजिस्ट्री करा ली और तय 2 प्रतिशत की बजाय 6 प्रतिशत ब्याज वसूलने के लिए दबाव बनाया। इतना ही नहीं, ब्लैंक चेक बाउंस कराकर न्यायालय में मामला भी दर्ज कराया गया।

पीड़ित का आरोप है कि उधार की पूरी रकम लौटाने के बाद भी जमीन वापस नहीं की गई। इसके बाद बैंक से ₹20 लाख का फाइनेंस कराकर आरोपियों को भुगतान करने पर केवल 12 डिसमिल जमीन लौटाई गई, जबकि 28 डिसमिल जमीन अब भी उनके कब्जे में है।

मामले की जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने कामठी लाइन निवासी निर्मलचंद कोठारी और नलिन कोठारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सीएसपी वैशाली जैन ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ इसी तरह की धोखाधड़ी के अन्य मामले भी दर्ज हैं और पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें