महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ली विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की बैठक, विभिन्न विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सोमवार को कार्यालय में महासमुंद विधानसभा अंतर्गत भाजपा के विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा के साथ संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा आमजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क गतिविधियों एवं विभिन्न विषयों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे। विधायक ने सभी सुझावों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान विधायक सिन्हा ने पदाधिकारियों से क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और जनसेवा के प्रति समर्पण से होती है। प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इसके अलावा कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने तथा संबंधित विषयों को उचित माध्यम से सामने लाने की बात कही।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद युनुश राजवानी, भाजपा महासमुंद ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष चुनेश्वरी साहू, तुमगांव मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष गिरिजा दास, ग्रामीण पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष त्रिभुवन धीवर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष माखन पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष वीरेंद्र ध्रुव, किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार साहू, किसान मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष नारायण साहू, सिरपुर पटेवा मंडल अजा मोर्चा अध्यक्ष टारजन मन्नाडे, तुमगांव मंडल अजा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी टंडन, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद पटेल, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शुभम बाघ, युवा मोर्चा सिरपुर पटेवा मंडल अध्यक्ष उमेश गोल्डी साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा सिरपुर पटेवा मंडल अध्यक्ष चैतराम ध्रुव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा तुमगांव मंडल अध्यक्ष सुखदेव नेताम, किसान मोर्चा अध्यक्ष नंदलाल पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष तुमगांव ललित निषाद, भाजपा नेता दिनेश रूपरेला उपस्थित थें।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें