बसना : मारपीट के आरोप में 3 के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

बसना : मारपीट के आरोप में 3 के खिलाफ केस दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रसोड़ा में झगडा विवाद करने से मना करने पर मारपीट की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को रात्रि करीब 8 बजे अजय नेताम और और शिवा मुन्ना अजय के मामा के घर चिकन छोडने जा रहे थे.

इसी बीच गांव में उजबति के घर के पास घुंघरू, सचिन, बनीकेत उजबति के साथ वाद विवाद कर रहे थे, जिसे शिवा ने क्यों विवाद कर रहे हो कहा तो तीनों एक राय होकर शिवा मुन्ना को अश्लील गाली गलौच करने लगे. अजय के मना करने पर तुम लोग कौन होते हो मना करने वाले कहते हुए घुंघरू ने हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और अपने हाथ में पहने चूडा से माथे पर वार कर दिया. शिवा को सचिन, और बनीकेत ने हाथ मुक्का से मारपीट की. मारपीट से अजय और शिवा को चोट लगी है. घटना को उजबति, महेश, उपेन्द्र पाईक देखें सुनें व बीच बचाव किये.

पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी घुंघरू, सचिन और बनीकेत के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें