महासमुंद : सीएम हेल्पलाइन में शिकायत का त्वरित निराकरण - CG Sandesh

महासमुंद : सीएम हेल्पलाइन में शिकायत का त्वरित निराकरण

वार्ड क्रमांक 23 पंजाबी पारा में कराया गया सीसी रोड का निर्माण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल सीएम हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। महासमुंद नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 23, पंजाबी पारा के रहवासियों ने क्षेत्र की जर्जर एवं टूटी हुई सीसी रोड के संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराया था।

शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके का निरीक्षण एवं मुआयना किया गया। निरीक्षण में सड़क के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि होने पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए सीसी रोड निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया गया। 

सड़क निर्माण होने से अब वार्डवासियों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिली है। विशेषकर बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने समयबद्ध कार्रवाई और समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें