1193 नये हितग्राहियों को मिल चुका नया राशनकार्ड
सरायपाली. विगत सोमवार से नए राशनकार्ड वितरण का कार्य शहर में प्रारंभ हो गया है, अब तक 5 शासकीय राशन दुकानों के हितग्राहियों को 1193 राशनकार्ड का वितरण किया गया है. जानकारी अनुसार दुकान नं. एक के 462 हितग्राहियों, दो के 270, तीन के 233, चार के 30 एवं पाँच के 198 हितग्राहियों को नए राशनकार्डों का वितरण किया गया है.
नया राशन कार्ड पाकर हितग्राही भी प्रसन्न नजर आ रहे हैं. नये राशन कार्ड के रंगों में भी परिवर्तन हुआ है और कार्ड संख्या में भी बदलाव हुआ है. कई छूटे हुए सदस्यों का नाम भी नवीनीकरण के तहत जोड़ा गया था, जिससे नये राशन कार्ड में सभी सदस्यों का नाम जुड़ गया है. कुछ सदस्य राशनकार्ड में नाम न होने के कारण कई शासकीय योजनाओं से भी वंचित हो जाते थे, अब नये में सभी सदस्यों का नाम दर्ज होने से उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा.
आगामी 4-5 दिनों के भीतर सभी हितग्राहियों को राशनकार्ड प्राप्त हो जायेंगे. तीन दिन में ही एक चैथाई राशनकार्ड का वितरण नपा द्वारा किया जा चुका है.