हाथियों के उत्पात से अब तक 55 एकड़ फसल बर्बाद.
सरायपाली. सिंघोड़ा क्षेत्र में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज हाथियों ने परसकोल एवं खरनियाबहाल के 22 किसानों के 15 एकड़ फसल को नुकसान पहुंचाया है. बीती रात खरनियाबहाल गांव केआस-पास हाथियों का दल घुमने की भी सूचना ग्रामीणों द्वारा मिली थी.
इस तरह लगातार सिंघोड़ा परिक्षेत्र में हाथियों के उत्पात मचाने से घेंसपाली, कंवरपाली, खरनियाबहाल, तिहारीपाली, छुईपाली, बिरकोल, कलेण्डा, सूखापाली, भगत सरायपाली आदि गांव के किसानों में फसल बचाने को लेकर कई तरह के हथकण्डे अपनाने को शुरू कर दिए हैं. लेकिन किसानों द्वारा फसल बचाने के लिए किए जा रहे उपायों का हाथियों पर किसी तरह का असर नहीं हो रहा है और वे अपने कार्य को प्रतिदिन अंजाम दे रहे हैं.
इस तरह हाथियों के उत्पात से अब तक 55 एकड़ फसल बर्बाद हो चूका है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें