सरायपाली : माधोपाली के सहर्ष नायक का नीट एमबीबीएस में चयन - CG Sandesh

सरायपाली : माधोपाली के सहर्ष नायक का नीट एमबीबीएस में चयन

ग्राम माधोपाली के सहर्ष नायक ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नीट यूजी एंट्रेंस परीक्षा में 720 में से 623 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 4558 हासिल कर 12वीं कक्षा के साथ ही साथ सफलता प्राप्त किया। 

हालही में सहर्ष ने सीबीएसई 12 वीं (विज्ञान संकाय) में 93.4% अंक अर्जित कर अकलंक डे बोर्डिंग कम रेजिडेंशियल स्कूल कोटा (राजस्थान)में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। आप डॉ गजानंद नायक सहायक प्राध्यापक डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा एवं श्रीमती लक्ष्मी नायक शिक्षिका , शासकीय उच्च प्राथमिक शाला खपरीडीह के सुपुत्र हैं। ज्ञातव्य हो कि सहर्ष ने कक्षा 10 वीं में जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में भी 94.2% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया था। 

आप भविष्य में रेडियोलॉजिस्ट बनाना चाहते है। सहर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता,परिवार जन,सामाजिक जन,शिक्षकों को दिया। इनके सफलता से ग्रामीण जनों में खुशी का माहौल व्याप्त है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें