सरायपाली : होटल में नास्ता करने की बात पर मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : होटल में नास्ता करने की बात पर मारपीट

सागरपाली स्थित साहू होटल में नास्ता करने की बात पर मारपीट के मामले में शिकायत के बाद सरायपाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम सहसपानी निवासी बंशीलाल कोशले ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई को वह अपने गांव के कमल पटेल, समारू उरांव के साथ कमल पटेल के मोटर सायकल में न्यायालय सरायपाली काम से आया था. काम खतम कर वापस अपने घर ग्राम सहसपानी जा रहे थे.

शाम करीबन 4 बजे साहू होटल सागरपाली में तीनों चाय नास्ता करने के लिये रूके. होटल में उनके गांव का डोलामणी यादव पहले से ही बैठा था, जिसे नास्ता करने के लिये बोलने पर नास्ता नहीं करूंगा कहकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए पास में ही पड़े पत्थर से बंशीलाल कोशले के सिर में मार दिया, जिससे उसके सिर एवं दाहिने कान में चोटे आई है.

पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी डोलामणी यादव के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें