रोजगार मेला का आयोजन 22 जुलाई को, 210 पदों पर होगी भर्ती - CG Sandesh

रोजगार मेला का आयोजन 22 जुलाई को, 210 पदों पर होगी भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा आगामी 22 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र संयुक्त कार्यालय भवन टीकरकला गौरेला के कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में मशीन ऑपरेटर के 20, डीईटी के 10, ऑपरेटर के 20, एचडीएफसी बैंक असिसटेंट मैनेजर के 20, इलेक्ट्रिक मीटर टैक्नीशियन के 100, फील्ड ऑफिसर के 30 और कलेक्शन ऑफिसर के 10 पद पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी।

रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी 10वीं, 12वीं, आईटी आई, स्नातक आदि उत्तीर्ण हो। साथ ही अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी लेकर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के तीरथराम मरकार मो. 9754094200 एवं सुरेश बेहरा मो. 7389504991 से संपर्क कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें