CG : आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, स्थानीय अवकाश की ... - CG Sandesh

CG : आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, स्थानीय अवकाश की घोषणा

आज 16 जुलाई को छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। बस्तर में भी रथयात्रा के साथ गोंचा महापर्व की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। कल भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के बाईस विग्रह तीन विशाल रथों पर नगर भ्रमण करेंगे। 

इस दौरान तुपकी की पारंपरिक सलामी दी जाएगी। पच्चीस जुलाई तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस बीच, बस्तर जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा ने रथयात्रा गोंचा पर्व पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें