बसना : युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका पर केस दर्... - CG Sandesh

बसना : युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका पर केस दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव से 16 वर्षीय नाबालिग युवती के लापता होने की खबर सामने आई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 12 जुलाई 2026 को युवती और उसका परिवार खाना खाकर सो गये. रात करीब 12 बजे जब युवती की माँ जागी तो देखी युवती अपने कमरे में बिस्तर में नहीं थी. आसपास पतासाजी के बाद भी वह नहीं मिली. परिजनों को आशंका है कि कोई अज्ञात उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है.

शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें