बसना : मजदूर के साथ मारपीट, FIR दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम देवलगढ में मजदूर के साथ मारपीट के आरोप में शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 13 जुलाई 2026 को रात करीबन 8 बजे कार्तिकराम बरिहा खाना खाकर परछी में हाथ धोकर घर अंदर जाने वाला ही था कि गांव का पुनित आया और तुम मेरे साथ दवाई लेने क्यों नहीं गये कहकर अश्लील गाली गलौच कर अपने हाथ में रखे डण्डा से मारपीट किया, जिससे उसे चोट लगी है. मारपीट करने के बाद पुनित भोई वहां से चला गया.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पुनित भोई के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें