मोबाइल की तरह रिचार्ज करना होगा बिजली का बिल - CG Sandesh

मोबाइल की तरह रिचार्ज करना होगा बिजली का बिल

छत्तीसगढ़  के सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थानों और विभागों में एक अगस्त से ‘प्री-पेड बिजली बिलिंग व्यवस्था’ लागू की जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत सभी विभागों को अपने अनुमानित बजट और आवश्यकता के अनुसार बिजली उपयोग करने से पहले एक निश्चित राशि एडवांस में जमा करानी होगी। राशि जमा होने के बाद ही संबंधित कार्यालय की बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू रहेगी। 

यदि किसी विभाग का रिचार्ज बैलेंस खत्म होने की स्थिति में पहुंचेगा, तो सिस्टम द्वारा समय रहते इसकी सूचना दी जाएगी। इस नई व्यवस्था को लागू करने का उद्देष्य सरकारी विभागों में होने वाले बिजली के अनावश्यक खर्च को रोकना और वर्षों से लंबित बिजली बिलों के भुगतान की लेट-लतीफी को समाप्त करना है। 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें