" ओपन हाउस " कार्यक्रम  का आयोजन, छात्रों को खुले में कचरा न... - CG Sandesh

" ओपन हाउस " कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को खुले में कचरा ना जलाने, प्लास्टिक का उपयोग ना करने एवं लगाए हुए पौधे को बचाने का संकल्प दिलाया गया

बसना , " इंसानी भौतिक विकास की राह ने प्रकृति का संतुलन बिगाड़ दिया है , इसके सभी संसाधन खत्म होने की कगार पर हैं । हमारी बढ़ती जनसंख्या की जरूरतों का भारी दबाव प्रकृति झेल नहीं पा रही है इससे कई वैश्विक समस्याएं हमें घेर रही है जिनमें प्रमुख है ओज़ोन परत का क्षय होना , इंसानियत को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे । इसे बचाने के लिए हमें पौधा रोपण करना तथा प्रशितकों का उपयोग न्यून एवं प्रदूषणों से बचाव के साथ सतत विकास करना होगा । " उक्ताशय के उद्गार रिसोर्स पर्सन के द्वारा शासकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बसना में ब्यक्त किया गया ।

राष्ट्रीय सेवा योजना एवं सुरभि इको क्लब के संयुक्त तत्वाधान में रमेश कुमार सोनी कार्यक्रम अधिकारी रा से यो / इको प्रभारी के नेतृत्व एवं प्राचार्य के सी साहू के मार्गदर्शन में " ओपन हाउस " कार्यक्रम का आयोजन किया गया । अतिथियों के स्वागत उपरांत आधार वक्तब्य रमेश कुमार सोनी ने दिया , ओज़ोन परत की वैज्ञानिक समझ को ब्याख्याता टी के नायक ने , ओज़ोन की समस्या एवं वर्तमान हालातों से निपटने की वैश्विक एवं स्थानीय उपायों को ब्याख्याता अशोक बंजारा ने एवं तकनीकी दृश्यावली चलचित्र का प्रदर्शन ब्याख्याता डी के रॉय ने बताया ।

इस सबके बीच अपनी जिज्ञासाओं को लेकर छात्रगण अरशद खान , चमनलाल चौहान , मो आकिब , साजिद अली , कमलेश नायक , राहुल नाग एवं सुमीत ने प्रश्न पूछकर ओपन हाउस को सार्थक किया वहीं हितेश प्रधान , विनय देवांगन , लोकेश , सुनील , सुशील चौहान , राजेश भोई , कोमल नारायण ने वैश्विक स्तर पर हो रहे आयोजनों में विकासशील बनाम विकसित राष्ट्रों को साथ लेकर चलने के मांट्रियल मसौदे का स्वागत किया ।

सभी छात्रों को खुले में कचरा ना जलाने, प्लास्टिक का उपयोग ना करने एवं लगाए हुए पौधे को बचाने का संकल्प दिलाया गया ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेश सिन्हा , जतिन बगर्ति , नॉनदाऊ , आदि का सहयोग रहा । इस अवसर पर रा से यो , इको क्लब एवं ए टी एल के छात्रगण उपस्थित थे ।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें