सरायपाली : आयुष्मान आरोग्य मंदिर, तोरेसिंहा में शत प्रतिशत ब... - CG Sandesh

सरायपाली : आयुष्मान आरोग्य मंदिर, तोरेसिंहा में शत प्रतिशत बालिकाओं को HPV टीकाकरण पूरा हुआ

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आई नागेश्वर राव, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुणाल नायक व खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे के मार्गदर्शन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर तोरेसिंहा में 14 वर्ष की सभी पात्र बालिकाओं का HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण सफलतापूर्वक किया गया।

अभियान के दौरान 25 पात्र बालिकाओं को HPV वैक्सीन लगाई गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र की सभी 14 वर्षीय पात्र बालिकाओं का शत प्रतिशत टीकाकृत कर लक्ष्य पूर्ण किया । इस अभियान से भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

इस टीकाकरण अभियान में सरपंच श्रीमती सुनीता कुम्हार, स्वास्थ्य विभाग से RMA डी.बी. कुर्रे, सुपरवाइजर सुरेश पटेल, RHO किरण सिंह, CHO जानकी यादव, मितानिन पुष्पा, ऑपरेटर राधाकांत भोई तथा शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों के आयुष्मान एंबेसडर शिक्षकगण की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग सराहनीय रहा।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि सभी पात्र बालिकाओं का समय पर HPV टीकाकरण लगवाकर उन्हें सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें