बसना : सरस्वती शिशु मंदिर में दायित्व बोध का शपथ ग्रहण समारो... - CG Sandesh

बसना : सरस्वती शिशु मंदिर में दायित्व बोध का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

बसना। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसना में शिशु भारती, बाल भारती, किशोर भारती एवं कन्या भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, भारत माता एवं ॐ के पवित्र छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि अग्रवाल नर्सिंग होम के संचालक डॉ. एन. के. अग्रवाल का किशोर भारती के अध्यक्ष कक्षा द्वादश के भैया चंदन प्रधान द्वारा तिलक-चंदन लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

समारोह में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण साहू, खण्ड योजना अधिकारी डोलचंद नायक, चिकित्सा अधिकारी डॉ. केशव साहू, खण्ड विस्तार योजना अधिकारी श्यामलाल सिदार, विद्यालय समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र अग्रवाल, विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं वर्तमान समन्वयक रमेश कर, विद्यालय के प्राचार्य धनुर्जय साहू सहित विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि डॉ. एन. के. अग्रवाल एवं डॉ. केशव साहू ने अपने उद्बोधन में मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी भाषा, संस्कृति एवं संस्कारों का संरक्षण प्रत्येक विद्यार्थी का दायित्व है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना तथा राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्य करते हुए विद्यालय, समाज एवं राष्ट्र के आदर्श नागरिक बनने का आह्वान किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें