बसना : हथियार लहराकर लोगों को डराते मिला युवक, गिरफ्तार
बसना पुलिस ने ग्राम बानीपाली में धारदार तलवारनुमा लोहे का कत्ता लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाले को गिरफ्तार किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई को आरोपी विष्णु चरण सारथी पिता कलींदर सारथी उम्र 31 साल निवासी बानीपाली अपने हाथ में तलवारनुमा लोहे का कत्ता लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डरा धमका रहा था, जिससे लोग भयभित हो गये थे.
मुखबिर से सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विष्णु चरण सारथी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार तलवारनुमा लोहे का कत्ता जिसकी कुल लंबाई 17 इंच तथा फल की लंबाई 09 इंच, मुठ की लंबाई 08 इंच, फल की चौड़ाई 02 इंच, कीमती 500 रूपये जप्त किया.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी. आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें