बलौदाबाजार : परिसीमन के संबंध में दावा-आपत्ति 25 सितम्बर तक - CG Sandesh

बलौदाबाजार : परिसीमन के संबंध में दावा-आपत्ति 25 सितम्बर तक

ग्राम पंचायतों के परिसीमन के संबंध में दावा-आपत्ति के आवेदन लेने का काम संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा विगत 16 सितम्बर को जारी अधिसूचना के अनुसार यह काम शुरू हो चुका है, जो कि अंतिम तिथि 25 सितम्बर को कार्यालयीन समय तक चलेगा। निर्धारित तिथि के बाद मिले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा 26 एवं 27 सितम्बर को प्राप्त दावा-आपत्तियों की सुनवाई एवं निराकरण किया जाएगा। दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद कलेक्टर द्वारा 28 सितम्बर को परिसीमन की अधिसूचना का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें