महासमुंद : हाथ में पहने चुडा से की मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : हाथ में पहने चुडा से की मारपीट

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा में वाद विवाद करने वाले को समझाने पर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है.

ग्राम खरोरा निवासी नरेश कुमार बंजारे ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई को रात करीब 09:30 बजे वह अपने घर के सामने अपने भांजे टोमेश्वर मारकंडे एवं देवा कुर्रे के साथ बैठा था. उसी समय गांव का गणेश बघेल आया और टोमेश्वर मारकंडे के साथ वाद विवाद करने लगा. जिसे नरेश ने समझाया तो वह अपने घर चला गया.

थोडी देर बाद वह अपने घर से फिर आ गया और नरेश को बड़ा समझाने वाला बनता है कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगा और हांथ मुक्का तथा हांथ में पहने चुडा से मारपीट किया. आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी. मारपीट से नरेश के दाडी और सिर में चोंट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी गणेश बघेल के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें